रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया।
इस साल 10वीं में तीन छात्रों ने टॉप किया, जिनमें संध्या, परीरानी (महासमुंद) और अंशुल शर्मा (मुंगेली) शामिल हैं, जिन्हें 594 अंक प्राप्त हुए। वहीं 12वीं में रिया साहू ने टॉप कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।
छात्र अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- डाउनलोड या प्रिंट निकाल सकते हैं
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं में करीब 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे। हिंदी पेपर लीक के कारण 10वीं की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई, जिसके चलते रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।



