एंटरटेनमेंट

अरबपति सिंगर मडोना के कपड़े हुए चोरी, वापस लाने वाले को मिलेगा इनाम

मुंबई 
हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर मडोना पिछले वीकेंड करीबन 20 साल बाद कोचेला फेस्टिवल में लौटी थीं. लेकिन वहां से उनके कई सारे विंटेज कॉस्टयूम चोरी हुए. इससे मडोना इतनी आहत हैं कि अपनी विंटेज ड्रेस को वापस पाने के लिए उन्होंने ईनाम देने का ऐलान कर दिया है। 

मडोना के कपड़े कहां हुए गायब?
इंस्टाग्राम पर इसका जिक्र करते हुए मडोना ने लिखा- शुक्रवार रात को कोचेला की शाम यादगार रही. सबरीना कारपेंटर और बाकियों को दिल से शुक्रिया. 'कन्फेशंस II' को वहां गाना, जहां से ये शुरू हुआ था, सचमुच थ्रिलिंग एक्सपीरियंस था. इस फुल सर्कल मोमेंट ने मुझे तब झटका दिया जब मुझे मालूम पड़ा कि मेरे विंटेज कपड़े गायब हो गए हैं. मेरे कॉस्ट्यूम मेरे पर्सनल आर्काइव से लिए गए थे. इसमें जैकेट, कॉर्सेट, ड्रेस और दूसरे गारमेंट्स थे. वो बस कपड़े नहीं थे. वो मेरे अतीत का हिस्सा हैं. उस दौर के मेरे दूसरे कुछ और आइटम भी गायब हुए हैं। 

सबरीना लिखती हैं- मैं उम्मीद कर रही हूं कि कोई नेकदिल इंसान मेरे कपड़ों को ढूंढ ले और मेरी टीम से संपर्क करे. मेरे चोरी हुए कपड़ों को सुरक्षित लौटाने वाले शख्स को ईनाम दूंगी. मडोना के लिए ये आउटफिट इसलिए भी खास हैं क्योंकि उन्होंने 20 साल पहले कोचेला परफॉर्मेंस में उन्हीं सेम बूट्स, कोर्सेट और जैकेट को पहना था। 

इंडियो पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने बयान में कहा कि कपड़े और जूलरी को आखिरी बार शनिवार को 1.30 बजे फेस्टिवल ग्राउंड्स पर गोल्फ कार्ट पर देखा गया था. पुलिस को मडोना के बैग्स को जानबूझकर चुराए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है. बैग्स के गोल्फ कार्ट से बस पर लोड करते समय गिरने की आशंका जताई जा रही है. परफॉर्मेंस के दौरान मडोना और हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सबरीना कारपेंटर ने 'वोग' और 'लाइक ए प्रेयर' के डुएट गाए. मडोना ने अपकमिंग एल्बम 'कन्फेशंस II' का गाना लॉन्च किया. मडोना की ये एलबम जुलाई में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Back to top button