छत्तीसगढ़

IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल से चल रहा था नेटवर्क..

बलौदाबाजार। भाटापारा पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में किराए के मकान से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई, जब रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल, ₹5780 नकद और सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए।

आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि वह RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से IPL मैचों पर सट्टा चला रहा था। जांच में सामने आया कि इस पैनल के जरिए हिमाचल प्रदेश से एक बड़ा संगठित गिरोह देशभर में ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट कर रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने सोलन जिले में डेरा डालकर संदिग्ध ठिकानों की पहचान की और परवाणू स्थित एक मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए पेशेवर तरीके से सट्टा संचालित करते हुए पाए गए। मौके से सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल, 9 ATM कार्ड और 2 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक के जरिए आईडी बनाकर देशभर में सट्टा नेटवर्क फैला रहा था।

मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के साथ-साथ BNS और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपियों के नाम
01. अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार थाना अर्बन स्टेट जिला हिसार हरियाणा
2. सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर थाना कोतवाली जिला सरगुजा छ.ग.
03. लवप्रित सिंह पिता श्री सुरजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब
04. अजिबुल रहमान पिता श्री मेहबूब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर छ.ग.
05. अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी उम्र 28 वर्षनिवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश
06. दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मंडिया थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश
07. रमन कुमार पिता श्री तरसेम लाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम उपरली पठानकोट थाना डिविजन नम्बर-01 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
08. मुकेश सोनी पिता श्री तुलसीराम सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश

09. राकेश कुमार पिता श्री सरदारी लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब
10. मनु पिता श्री दर्शन कुमार उम्र 24वर्ष निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला (पंजाब)
11. करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह उम्र 29 वर्ष निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर (पंजाब)
12. दीपक कुमार पौडेल पिता श्री जीत बहादुर पौडेल उम्र 27 वर्ष निवासी दमक वार्ड कमांक -07 थाना संसारी जिला तरहरा (नेपाल)
13. रितिक कुमार पिता श्री मंगल दास उम्र 24 वर्ष निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट (पंजाब)
14. राहुल सरमाल पिता श्री जोगिन्द्र पाल उम्र 28 वर्ष निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट थाना डिविजन न० 2 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
15. शिवम पिता श्री पुरुषोतम लाल उम्र 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट (पंजाब)
16. गुलशन कुमार पिता श्री प्रवीण कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट (पंजाब)

Leave a Reply

Back to top button