छत्तीसगढ़

युवा हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल के पहल से हुआ मेडिकल FMG छात्रों का समाधान.. विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर भारत आए छात्रों को मिलेगा स्थाई पंजीयन..

रायपुर/ मेडिकल छात्रों ने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर विदेश एवं भारत एवं NMC दिल्ली से पूरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद FMG की परीक्षा पास करने के बाद DME रायपुर में सभी NOC जमा करने के उपरांत DME ऑफ़िस से अनुमति देने के बाद ही छात्रों ने 1 साल का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप किया गया है
इस सारी प्रकिया पूरी होने के बावजूद भी छात्रों को अपना स्थाई पंजीयन के लिए विगत 5 माह से इस विभाग से उस विभाग यानी DME से रजिस्ट्रार ऑफिस ,रजिस्ट्रार से DME ऑफ़िस के चक्कर काट के थके मेडिकल छात्रों ने अपने पेरेंट के साथ युवा स्वास्थ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पर फरियाद ले कर पहुंच गए और अपने गंभीर समस्या मंत्री को बताई युवा स्वास्थ मंत्री  ने सभी बच्चों की बाते गंभीरता से सुनी एवं सभी डाक्यूमेंट्स एवं NMC दिल्ली से 18.3.2026 की गाइडलाइन देख कर मंत्री ने अपने संज्ञान में लिया और तुरंत अपने विभाग के अधिकारियों DME एवं रजिस्ट्रार फोन पर ही बोला गया बच्चे परेशान हो रहे है आप सभी क्या कर रहे हो, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यहां किसी को परेशान ना करे , स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  ने फोन में ही अपने अधिकारियों को आदेशित किया तुरंत छात्रों को NMC गाइड लाइन के अनुरूप कम्पनसेट स्टीफिकट को मान्य करते हुए मेडिकल छात्रों को स्थाई पंजीयन दे, किसी भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी,इस कार्यवाही देख कर मेडिकल छात्रों के चेहरे खिल उठे,जो कुछ ही पल पहले अपने अपने भविष्य को लेकर परेशान थे,सभी मेडिकल छात्रों ने एवं पेरेंट ने तहेदिल से युवा स्वास्थ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया, की इस कार्यवाही से छात्रों का भविष्य एवं पेरेंट्स के ऊपर आर्थिक बोझ को कुछ ही समय में मंत्री जी द्वारा निवारण कर दिया,सभी मेडिकल छात्रों ने मिलकर रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे अपना सारा पक्ष रखा रजिस्ट्रार ने छात्रों को आश्वासन दिया जल्द ही आप लोगों को 11.3.20260 से स्थाई पंजीयन देना शुरू हो जाएगा.

Leave a Reply

Back to top button