पेण्ड्रा। गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के आदेश पर कुल 67 पुलिसकर्मियों का तबादला सूची जारी की गई, जिसके बाद कई थानों और चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इनमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक दक्षता और क्षेत्रीय कार्यव्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया बताया जा रहा है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल ज्वाइनिंग देने को कहा है। नीचे देखें लिस्ट…





