रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 3921 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) क्लियर किया है और ये सभी उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।
कब और कितने पदों के लिए हुई थी परीक्षा ?
22 फरवरी 2026 को 265 पदों के लिए प्री परीक्षा आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से मेंस परीक्षा के लिए तारीख भी घोषित कर दी गई है।
कब से कब तक होगी मेंस परीक्षा ?
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 16,17,18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने साफ कहा है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए सलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है, इस संबंध में सूचना आयोग की ओर से जल्द जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ?
सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर state service prelims exam result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने PDF फाइल खुल जाएगी।
PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।



