छत्तीसगढ़

CG:- ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 15 घायल,1 की मौत..

सूरजपुर। भीषण सड़क हादसा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 की मौत हो गई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है।

गंगापुर के पास हुआ हादसा

दुर्घटना गंगापुर के पास हुई, जो इस मार्ग का संवेदनशील और व्यस्त हिस्सा माना जाता है। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर गिर पड़े।

टक्कर के बाद पेड़ से जा टकराई बस

बस रायगढ़ के तमनार से बनारस के लिए रवाना हुई थी। सोमवार देर रात जब बस सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में गंगापुर गांव के पास पहुंची, तो ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Back to top button