छत्तीसगढ़

CG- कोल ब्लॉक का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस बल में भिड़ंत, पुलिस टीम पर हमला, महिला TI बुरी तरह से घायल..

रायगढ। रायगढ़ में  जिंदल कोयला खदान के खिलाफ जारी आंदोलन में पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भड़क उठे है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में टीआई कमला पुसाम बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने बस और कार में आग लगा दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके के लिए एसपी निकल चुके हैं। प्रदर्शन अभी जारी है और घटना स्थल पर भारी संख्या में में बल तैनात किया गया है। रायगढ़ जिले में 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर नियमविरूद्ध हुई जनसुनवाई को लेकर वहां के ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी तमनार के मनार सीएचपी चौक पर आंदोलन जारी था। इसी दौरान आंदोलन को बंद करवाने के लिए पुलिस बल पहुंचा था।

प्रदर्शनकारियों ने घटना स्थल पर खड़ी बस और कार को आग लगा दिया है। पथराव, झूमाझटकी और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच पुलिस ने करीब 30-35 ग्रामीणों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। घटना स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button