छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला…हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार ..

रायपुर/ रायपुर के तेलीबांधा इलाके में ट्रक ने एक महिला पत्रकार को कुचल दिया। हादसे में गायत्री सिंह बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जहां पैर काटने तक नौबत आ गई है। कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है I घटना के बाद आसपास का क्षेत्र के CCTV फुटेज और ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

गायत्री सिंह पेशे से पत्रकार है। 18 दिसंबर की रात साढ़े 9 बजे वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी तभी यह हादसा हुआ। गायत्री अभी ऑपरेशन थिएटर में है। डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर जिस पर ट्रक के पहिए चढ़े थे, उसे ऑपरेट करके हटाया जाएगा। लेफ्ट लेग में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं है, वो भी हटाना पड़ सकता है। 2 दिन ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button