छत्तीसगढ़

इंडिया-सा.अफ्रीका रायपुर वनडे, ट्रैफिक,पार्किंग व एडवाइजरी स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची जारी..

रायपुर। शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बाद वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मैच देखने राज्य के साथ अलग-अलग राज्यों सहित विदेश से लोग आएंगे। मैच देखने 70 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। स्टेडियम में 65 हजार दर्शक संख्या है। ऐसे में मैच समाप्त होने के बाद भीड़ के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

मैच के सुचारू रूप संचालन के लिए आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, साथ ही उन्हें बीसीसीआई की गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था करने निर्देश दिए। मैच की सुरक्षा में दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुगम आवाजाही तथा खिलाड़यिों के सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस द्वारा मार्ग एवं जो पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है, वह इस प्रकार से है।

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने

स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा एनएच-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरबीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा, साई अस्पताल रोड होकर साई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

पासधारी के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग

जिन लोगों को मैच देखने जाने के लिए वाहन पार्क करने पास मिला है, उन लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था कुछ इस तरह से है- जिन्हें ए से जी तक अंग्रेजी अल्फाबेट में पास मिला है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

मैच के दौरान स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे

मैच के दौरान स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे। एकत्रित होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ की दर्जनभर टीम बनाई गई है, जो विभिन्न गेट के साथ पार्किंग स्थल एवं अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगी। इसके साथ ही किसी तरह की अप्रिय स्थिति होने पर जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अलग-अलग जगह पर एंबुलेंस को तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम स्टेडियम के भीतर मौजूद रहेगी, जो दर्शकों के साथ खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेगी। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि सभी टीम को प्राथमिक उपचार के बॉक्स के साथ जीवनरक्षक आवश्यक दवा साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में प्रवेश के दौरान निम्न वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी:

  • शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर आदि

  • बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्य यंत्र

  • कुर्सी, स्टूल, छाता, डंडा, हॉकी स्टीक, झंडा

  • हथियार, पटाखे, चाकू, तेज धारदार वस्तुएं

  • कांच के कंटेनर, खाद्य सामग्री (बच्चों के भोजन को छोड़कर)

  • हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज के पैकेट

  • लैपटॉप, हैण्डीकैम, लेज़र लाइट, फ्लैश लाइट

  • परफ्यूम, स्प्रे, सिरिंज, पेन, गुब्बारे, खिलौने वाली गेंद

  • लाउडस्पीकर, सीटी, रेडियो, खतरा पैदा करने वाले संकेत

  • प्रचार सामग्री और सभी प्रकार के सिक्के

Leave a Reply

Back to top button