दुर्ग। स्कूल की शिक्षिका के अपहरण होने की जानकारी पुलिस को मिली। एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और शिक्षिका के पति की शिकायत के कुछ ही घंटो में अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अपहरण करने वाला कोई और नहीं बल्की शिक्षिका का ऑटो चालक ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे जब घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने जो कहा, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
स्नेह सम्पदा स्कूल में बच्चों को लाने-ले-जाने वाले आटो के चालक इन्तखाब आलम सुभाष चौक, केम्प-1 से पूछताछ किया गया। इन्तखाब आलम ने बताया कि विगत 2-3 वर्ष से अपहृता को मिलाई से स्नेह सम्पदा मूक बधीर शाला बच्चों के साथ लाना ले जाना करता था। इसी दौरान अपहृता से अपनी गरीबी व कर्ज का वास्ता देकर झूठी कहानी सुनाकर अपहृता की सहानुभूति अर्जित कर लिया था, जिससे अपहृता उस पर तरस खाकर विभिन्न अवसरों पर रकम देती थी। घटना दिनांक को महिला का अपहरण की धमकी देकर आटो चालक इन्तखाब आलम ने अपहृता के पति से 5 लाख रूपये वसूलने की योजना बनाया व उसे धमकी दिया कि रकम नहीं देने पर पीड़िता को नुकसान पहुंचाएगा किन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ा गया ।
गिरफ्तार आरोपी
इन्तखाब आलम उम्र 42 वर्ष
सुभाष चौक, केम्प-1 छावनी



