रायपुर/ पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया।
एनआईटी चौपाटी वाली जगह पर जहां नए नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था, वहां पहुंचकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोत दी। आपको बता दे रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने मूणत के लगे हुए पोस्टरों पर कालिख पोतकर और नारे लिखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।



