रायपुर। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस होगा। कांफ्रेंस के दौरान सुबह 5 से रात्रि 12 बजे तक नवा रायपुर के सभी मार्गों में मध्यम और भारी वाहन का प्रवेश और आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। कांफ्रेस में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में आयोजित होने वाले “DG conference 2025” के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी, बस्तर रेंज द्वारा जिला रायपुर से एवं अन्य इकाई से यातायात व्यवस्था में लगाये गये अधिकारी कर्मचारियों को VVIP ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने, अच्छी टर्न आउट धारण करने, VIP मार्ग में आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करने के संबंध में ब्रीफ किया गया।



