बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 41 माओवादी कैडर ने सरेंडर कर दिया है। इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 1 करोड़ 19 लाख के 12 महिला कैडर और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं। इसमें साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल हैं। पुनर्वास में शामिल होने वालों में DKSZC के अलावा तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड डिवीजन के माओवादी भी हैं।
1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 528 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं। 560 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए जिले में अलग- अलग मुठभेड़ में कुल 144 माओवादी मारे गए हैं। वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माआवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1031 माओवादी गिरुफ्तार हुए वही 202 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये ।
समर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम
1. पण्डरू हपका उर्फ मोहन
2. बण्डी हपका
3. लक्खू कोरसा
4. बदरू पुनेम
5. सुखराम हेमला
6. मंजूला हेमला
7. मंगली माडवी
8. जयराम कडियम
9. पाण्डो मडकम
10. माटा कडियम
11. जमली कडियम
12. जोगी मडकम उर्फ मालती
13. छोटू कारम
14. अनिल मड़कम उर्फ मूडा
15. सावित्री कारम उर्फ कविता
16. सोमारू माडवी
17. हिडमो पोयाम
18. रामबती बेडता
19. मंगलू लेकाम
20. चैतू राम पोडियम
21. धनीराम अवलम उर्फ संतोष
22. कोमशीला बेडता
23. सोनू कवासी
24. सीतू हेमला
25. लोकेश कुम्मा
26. लक्ष्मी माडवी
27. मुन्ना कोवासी
28. ईरपे तेलम उर्फ मीना
29. पाण्डे ओयाम उर्फ रोशनी
30. गागरू फरसा उर्फ जगमोहन
31. डोल्ले बेडता
32. मंगी डोडी
33. लक्ष्मण वेको
34. सरजू लेकाम
35. बुधराम फरसा
36. सनकू पोडियम
37. लखमू राम फरसा उर्फ लक्खू
38. वंगा मिच्चा
39. नागा कुडियम
40. पाण्डू मिच्चा
41. शंकर याचम



