छत्तीसगढ़

ATS की बड़ी कारवाई: ISIS आतंकियों के चंगुल में फंसे 2 किशोर, सोशल मीडिया के जरिए हैंडलर्स ने किया ब्रेनवॉश..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नाबालिग ISIS के टारगेट में हैं। ATS ने रायपुर और भिलाई से 2 नाबालिगों को पकड़ा है, जो ISIS हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। दोनों ही 10वीं-11वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। नाबालिगों को हिंसा का ग्लैमर दिखाकर ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

ATS ने जब चैट, लॉग और कंटेंट की परतें खोलनी शुरू कीं, तब तस्वीर और डरावनी निकली। गेमिंग चैट से लेकर इंस्टाग्राम के सीक्रेट ग्रुप तक, नाबालिगों को ‘डिजिटल मॉड्यूल’ में शामिल करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी।

अरबी सीखने वाले टूल्स का उपयोग

लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच में सामने आया है कि दोनों किशोर अरबी सीखने वाले टूल्स तथा एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे थे। दोनों किशोरों के अरबी सीखने का उद्देश्य विदेशी लिंक से सीधे संवाद स्थापित कर संपर्क करना था। दोनों किशोरों ने इंस्टाग्राम पेज में आईएसआईएस रायपुर नाम से एक ग्रुप बनाया था। ग्रुप में सम विचार वाले लोगों को जोड़ा जा रहा था।

डार्क वेब से हथियारों की खोज

पकड़े गए दोनों किशोर के लैपटॉप तथा मोबाइल की पड़ताल में एटीएस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है। दोनों किशोर द्वारा डार्क वेब ट्रेल्स से घातक हथियारों की खोज किए जाने की जानकारी एटीएस को मिली है। किशोरों द्वारा संबंधित खोज को एटीएस हाई रिस्क कैटेगरी में रख कर जांच कर रही है।

जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा

दोनों किशोरों पर शिकंजा कसने के बाद एटीएस की जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा है। एटीएस की जांच राज्य के अलग-अलग जिलों से लेकर दूसरे राज्यों तक पहुंच चुकी है। भिलाई के जिन चार लड़कों के एटीएस द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई है, उन लड़कों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। एटीएस लड़कों के मोबाइल को अस्थायी तौर पर जब्त कर तकनीकी जांच कर रही है। तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button