छत्तीसगढ़

CG- फरार अमित बघेल पर 5 हजार इनाम, परिचितों के घर पर पड़ी रेड..

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अमित बघेल की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी करेगी।

पुलिस कई ठिकानों पर मार चुकी है छापे

पुलिस ने रविवार की देर रात कई स्थानों और उनके करीबियों के घर ने छापा मारा। पुलिस ने 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित निवास पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग जगहों पर तलाश में जुटी हैं।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज है। इनमें रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है।

अमित बघेल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट जा सकते हैं। ऐसे में अग्रिम जमानत का विरोध करने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए हाईकोर्ट में कैविएट लगाया गया है। जिसमें कहा गया है कि अमित बघेल को किसी भी तरह से अंतरिम राहत देने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।

Leave a Reply

Back to top button