छत्तीसगढ़

CG- ACB की कार्रवाई, SDM कार्यालय के पटवारी और ऑपरेटर 1.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार..

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज दो अलग-अलग जिलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पहली बड़ी कार्रवाई चांपा एसडीएम कार्यालय में हुई, जहां भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर टीम ने रंगे हाथ पकड़ा।

जांच के दौरान नोटों के रंग आरोपी के हाथों पर भी पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से चांपा SDM कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने पूरे परिसर को तत्काल घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कितने समय से इस तरह का भ्रष्टाचार कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर एसीबी इकाई के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इस घूसखोरी में और कौन-कौन कर्मचारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button