रायपुर। नक्सलियों को लग रहे करारे झटकों के बाद सरेंडर का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय के सामने 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इस समर्पण के बाद अब उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील का पत्र सामने आया है। जिसमें उन्होंने धमतरी, गरियाबंद और नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय अपने साथी नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
इसके लिए एक पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा- कामरेड आप सब सभी कामरेंडो से अपील है कि, 16 अक्टूबर 2025 को सोनू दादा ने महाराष्ट्र में हथियारों के साथ 61 कामरेडो सहित सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया है और 17 अक्टूबर को बस्तर में रूपेश दादा उर्फ सतीश दादा ने हथियारों सहित इनकी संख्या 210 थी।
हथियार डालने की अपील
सभी यूनिट गोबरा, सीनापाली, एसडीके, सीतानदी से मेरी अपील है कि, आप सोचकर सहीं फैसला ले ऐसा ना हो कि, कही देर हो जाए। पहले भी हम अपने कईयों महत्वपूर्ण कामरेडो को खो चुके है। इसलिए हमारी यूनिट सोनू दादा और रूपेश दादा द्वारा लिये फैसलें का समर्थन करती है। आप भी पूरे दलम सहित और हथियार लेकर आयें। जनता से भी मेरी अपील है जितना जल्दी हो सके यह लेटर हमारे कामरेडों तक पहुंचाने की कृपा करें।



