जगदलपुर। सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने जगदलपुर पुलिस लाइन में लगभग दो सौ नक्सली सरेंडर करेंगे। इनमें माड़ डिविजन के सौ से ज्यादा नक्सली और कांकेर क्षेत्र में सक्रिय बटालियन नंबर 5 के नक्सली शामिल होंगे।
तीन बसों में नक्सलियों को लाया गया। इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है। वहीं सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश को कार से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जगदलपुर रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा- आज प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। 200 नक्सलियों ने देश के संविधान पर विश्वास किया है, प्रदेश की सरकार उनका स्वागत करती है। सभी नक्सलियों के लिए पुनर्वास के लिए बहुत कुछ सोचा गया है। सभी को रोजगार से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।



