छत्तीसगढ़

30 आबकारी अधिकारियों को ED का समन, अलग-अलग तारीखों में होगी पूछताछ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले में ईडी ने उस समय प्रदेश के सभी जिलो में पदस्थ रहे करीब 30 आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिये नोटिस जारी किया है। ईओडब्लू की चार्जशीट में 30 अधिकारियों के नाम आने के बाद, ईडी ने भी 3,200 करोड़ रुपये के मामले में पीएमएलए की धारा 50 के तहत नोटिस जारी किये है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी पेश नहीं हुआ है।

अलग-अलग तारीखों में आबकारी अधिकारियों से ED करेगी पूछताछ 

आबकारी विभाग के इन अधिकारियों को अलग-अलग तारीखों में पूछताछ के लिए बुलाने के लिए समन जारी किया गया है। ईओडब्ल्यू के मामले में आबकारी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत मिली है।

2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला मामले में ED का समन

छत्तीसगढ़ में साल 2018 से 2023 तक भूपेश बघेल सरकार के दौरान शराब घोटाला मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। भूपेश बघेल सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। इसकी जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने दी है। EOW की जांच में ये शराब घोटाला 32 करोड़ रुपये का हो गया है।

कई अधिकारी हो चुके हैं रिटायर

ईडी ने जिन आबकारी अधिकारियों को सामान जारी किया है उनमें एक अतिरिक्त कमिश्नर, 5 उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त, 7 जिला आबकारी अधिकारी, तीन आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हैं। जिन 30 अधिकारियों को समन जारी किया गया है, उनमें से कई अधिकारी रिटायर भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button