छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद..

नारायणपुर। जिले में सुरक्षाबलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने कोड़लियर मिचिंगपारा के जंगल में भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद किया है। हथियाार के साथ ही नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई है।

5 कुकर बम बरामद:

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पांच कुकर बम को बरामद किया है। इन कुकर बमों में आईईडी फिट किया गया था। नारायणपुर पुलिस से  कोहकामेटा के कोडलियार मिचिंगपारा और नीचेपारा पहाड़ी इलाके में फोर्स को नक्सल डंप की जानकारी मिली थी। उसके बाद 25 से 27 सितम्बर के बीच बीडीएस टीम की मौजूदगी में व्यापक सर्चिंग और डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाया गया।

 

Leave a Reply

Back to top button