छत्तीसगढ़

सुकमा में नक्सलियों की आर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, विस्फोटक सामान और हथियार बरामद..

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने फैक्ट्री से हथियार बनाने, विस्फोटक तैयार करने की मशीन भी बरामद की है।

नक्सलियों की हथियार बनाने की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

जिला सुकमा में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितंबर की सुबह मेट्टागुड़ा कैम्प से जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के आसपास जंगल-पहाड़ियों में जवानों ने गहन सर्चिंग शुरू की। करीब सुबह 11 बजे टीम को जंगल में नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री का पता चला। जवानों ने मौके पर फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से कई अन्य विस्फोटक सामान बरामद

सूचना के बाद सुकमा और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। मौके से बीजीएल लॉचर, बीजीएल हैंड्स,बीजीएल सेल, सोलर बैटरी, गैस कटर हैड्स, बेंच वाइस, ट्रिगर मैकेनिज्म सहित कई अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button