रायपुर। सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ आज पुलिस सुरक्षाबल के सामने तक़रीबन 20 खुखार नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कुल 9 महिला नक्सली भी शामिल है। वहीं, ये सभी नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे है।
सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के चलते नक्सलियों पर भारी दबाव बढ़ा है। इसके साथ ही सरकार द्वारा आत्मसमर्पिण करने वाले नक्सलियों के लिए चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित हो कर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा को चुना है।
बीते 20 जून को प्रदेश दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने मार्च 2026 तक “नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” की डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने बारिश में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए है। जिससे नक्सलियों ने नाक में अब दम हो चूका है, लगातार हो रहे ऑपरेशंस के चलते नक्सली अपना ठिकाना बदल रहे है।
आत्मसमर्पित में से 2 नक्सलियों पर ₹08-08 लाख के ईनाम घोषित थे। 1 नक्सली पर ₹05 लाख घोषित थे। 4 नक्सलियों पर ₹02-02 लाख और अन्य 4 नक्सलियों पर ₹01-01 लाख घोषित थे। इस तरह आज कुल ₹33 लाख ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।



