छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, अपहरण के बाद शिक्षादूत की बेरहमी से कर दी हत्या..

बीजापुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने एक शिक्षादूत को अगवा कर उसकी हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर में माओवादियों के इस कायराना करतूत से क्षेत्र में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस ने हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से किसी तरह का माओवादी पर्चा बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे नक्सली कार्रवाई मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका गहराती दिख रही है।

कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने ऐसे ही एक शिक्षादूत की हत्या कर दी थी। साल 2023 से अब तक माओवादियों ने 8 शिक्षादूतों को निशाना बनाकर उनकी हत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस्तर में चल रहे एन्टी नक्सल आपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए है।इसी बौखलाहट में नक्सली निर्दोष शिक्षादूतों को अपना निशाना बनाकर ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button