क्राइमछत्तीसगढ़

CG बुलेट के टँकी में महिला को बैठाकर बाइक चलते वीडियो वायरल.. पुलिस ने बुलेट चलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, बुलेट जप्त..

दुर्ग /बुलेट मोटर साइकिल के चालक के द्वारा वाहन के पेट्रोल टँकी पर महिला साथी को अपनी तरफ सामने चेहरा करके बैठाकर उतावलापूर्वक बाइक चलते वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने बुलेट चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें हरे रंग की बुलेट मोटर साइकिल वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820 का चालक अपने बुलेट वाहन को आम सड़क पर आने – जाने वाले लोगों के जीवन को संकटापन्न स्थिति में डालते हुए तेज गति व लापरवाहीपुर्वक खतरनाक तरीके से वाहन को चलाने एवं बुलेट मोटर साइकिल के चालक के द्वारा वाहन के पेट्रोल टँकी पर महिला साथी को अपनी तरफ सामने चेहरा करके बैठाकर उतावलापूर्वक ले जा रहा था।घटना के वायरल विडीयो को संज्ञान में लेते हुए थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 433/25 धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button