राज्य

झारखंड में बारिश का कहर जारी, कल इन जिलों में येलो अलर्ट

रांची

झारखंड में लोगों को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

इस मानसून में अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है जिसमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और कहीं- कहीं छिटपुट बारिश हुई जिसमें झींकपानी में लगभग 75 मिमी बारिश हुई और संताल परगना के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 मिमी बारिश हुई।

वहीं सबसे अधिक अब तक के मानसून में पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को भी राजधानी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Leave a Reply

Back to top button