छत्तीसगढ़

आजादी के बाद पहली बार रायगुड़ेम पहुंचा कोई मंत्री, गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलगढ़ में लगाई जन चौपाल..

सुकमा। आज़ादी के बाद पहली बार कोई मंत्री नक्सलगढ़ रायगुड़म बाइक से पहुंचे है। जगरगुंडा के रायगुड़म में जवानों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाक़ात की। कुछ देर में गाँव वालों से भी वे मुलाक़ात करेंगे। बता दें कि रायगुड़म का इलाक़ा लम्बे समय से नक्सलियों के क़ब्ज़े में रहा है। इस मौके पर बस्तर IG पी. सुंदरराज, CRPF DIG सूरज पाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, SP किरण चव्हाण, CRPF कमांडेंट नवीन भी साथ में मौजूद है।

लम्बे समय से नक्सलियों के कब्जे में रहा रायगुड़म के इतिहास में पहली बार कोई मंत्री लोगों की सुध लेने के लिए पहुंचा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहली आमद में लोगों के साथ चौपाई लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाने से पहले जगरगुंडा के रायगुड़म में जवानों से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन मौजूद थे। इसके बाद बाइक में सवार होकर बीहड़ इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मुलाकात की।

सुकमा दौरे से पहले राज्यपाल से मिले थे विजय शर्मा – कल राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश की उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Back to top button