दुर्ग
दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात की। है।इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे।
ऋचा प्रकाश चौधरी को डेपुटेशन में दिल्ली में बुलाए जाने के बाद जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों से मुलाकात किया।पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी कलेक्टर अरविन्द एक्का ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा एवं सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट के विभिन्न दफ्तर का अवलोकन कर जानकारियां प्राप्त किया।दुर्ग के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगो की समस्याओं का निराकरण करने में फोकस रहेगा और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। गर्मी में पेयजल की किल्लत को भी अधिकारियो से बैठक लेकर पेयजल समस्याओं को दूर किया जाएगा।



