छत्तीसगढ़

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर किया हमला, रुक-रुक कर फायरिंग जारी..

नारायणपुर। छ️त्तीसगढ़ के नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सोमवार शाम पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

जवान माड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Back to top button