छत्तीसगढ़

CG- होटल पिकाडली में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 4 लाख नगदी जब्त..

रायपुर। जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

29 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वतीनगर के पिकाड़ली होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 जुआरियों संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,07,000/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।

 

Leave a Reply

Back to top button