छत्तीसगढ़

मंत्रालय में ACS रेणुजी पिल्ले, इंद्रावती भवन में डॉ. प्रियंका शुक्ला, सूचना आयोग में नरेन्द्र शुक्ला ने किया ध्वजारोहण..

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण कर आयोजित परेड की सलामी ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विशेष सचिव वित्त, सामान्य प्रशासन चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर में राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।

देश की आजादी के लिए वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रजों से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ऐसे वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय राज्य सूचना आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, सचिव गोपाल वर्मा, उप सचिव आभा तिवारी, अवर सचिव डॉ. गीता दीवान सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button