भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के ब्लास्ट फर्नेस 7 में हादसा हुआ। यहां ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एप के पैनल में एक युवक का शव केबल वायर के बीच फंसा हुआ मिला है। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 7 (Blast Furnace 7) के सब स्टेशन 15 एफ के पैनल में हादसा हुआ है। जिस पैनल के अंदर केबिल के बीच में व्यक्ति मृत पाया गया है, उसकी दीवार टूटी पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि पैनल की दीवार को तोड़कर व्यक्ति चोरी करने की नियत से अंदर घुसा होगा।
बीएसपी में जो घटना हुई वो सीआईएसएफ की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। बीएसपी के मजदूर यूनियन के एक नेता ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है। वहां सैकड़ों की संख्या में जवान हर समय सुरक्षा ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। इसके बाद भी प्लांट के अंदर से लोग चोरी करके ले जा रहे हैं।



