छत्तीसगढ़

CG- आंधी तूफान से गिरी दीवार, एक युवक की मौत.. राजधानी समेत इन इलाकों में छाए बादल, बारिश के आसार..

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा में तेज आंधी तूफान आने से एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झेरिया निवासी शरद सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार देर शाम तेज आंधी तूफान आने से एक तरफ का दीवार गिर गई। इसमें मजदूर शत्रुघ्न सिंह (42) नीचे दब गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने देखा तो मलबा हटाया। फिर शत्रुघ्न को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रायपुर: प्री-मानसून की बारिश

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर में मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन अगले एक-दो दिन में प्री-मानसून शॉवर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मानसून की भी दस्तक होगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार, रविवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। मानसून में देरी के कारण राजधानी में गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।

बस्तर में मानसून की एंट्री के बाद भी लोगों को बारिश का इंतजार है। एक दिन पहले कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। इसके कारण उमस भरी गर्मी है। आज बस्तर, नारायणपुर बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button