रायपुर। छत्तीगसढ़ में 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मियों को 1 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवा निवृत्त किया जाए। इस संबंध में वित्त विभाग की तरफ से समय- समय पर विभागों को पत्र भी जारी किया जाता है। इसके आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी निकायों को निर्देश जारी किया है।




