छत्तीसगढ़

CG Accident News: बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत.. डेढ़ साल के बच्चे समेत 11 लोगों की मौत..

रायपुर: सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं,एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा बालोद के पुरुर और चारामा के बीच नेशनल हाईवे पर हुआ। मरने वालों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, एक परिवार शादी में शामिल होने जा रहा था। सभी लोग बोलेरो में सवार थे। बालोद गढ़ के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 11लोगों की मौत हो गई। ये सभी धमतरी जिले के रुद्री थाना अंतर्गत सोरेम गांव के साहू परिवार के हैं, जो शादी के लिए कांकेर के चारामा मरकटोला जा रहे थे

इस मामले की खबर मिलते ही सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है.साथ ही घायल मासूम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button