छत्तीसगढ़

CG- दो समुदायों के बीच खूनी विवाद.. एक युवक की हत्या, SI सहित कई लोग घायल, 11आरोपी गिरफ्तार..

बेमेतरा

बेमेतरा के बीरनपुर में दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गयी। वहीं कई लोग घायल हो गये। घटना पर बेमेतरा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में थाना साजा में हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिरनपुर में कुछ महीने पहले एक समुदाय की दो-तीन लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से घर की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। तब भी इन दोनों समुदायों में विवाद था। शनिवार दोपहर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों समुदाय के कई लोग घायल हुए हैं। इसमें एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग लगा दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश पुलिस को दिया थे। दुर्ग संभाग आईजी आनंद छाबड़ा, बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंचे थे। गांव को छावनी में तब्दील कर फोर्स तैनात किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
2 रशीद खान पिता बहाल खान
3 मुख्तार पिता रशीद खान
4 अकबर खान पिता रमजान खान
5 अब्दुल खान पिता अकबर खान
6 नवाब खान पिता सेहत्तर खान
7 अयूब खान पिता सरदार खान
8 शफीक पिता पीला मोहम्मद
9 बशीर खान पिता बहाल खान
10 जलील खान पिता मोकमुम
11 जनाब खान पिता निजामुद्दीन

Back to top button