छत्तीसगढ़

CMO ने ट्वीट कर लिखा- हां, हम दिलों को भी मिलाते हैं.. एक्ट्रेस चित्राशी रावत को मिला मैरिज सर्टिफिकेट.. छग सरकार का किया धन्यवाद..

रायपुर

फिल्म “चक दे” एक्ट्रेस चित्राशी रावत की शादी पिछले महीने चार फरवरी को बिलासपुर के ध्रुवादित्य के साथ हुई थी। शादी के एक महीने के भीतर ही एक्ट्रेस चित्राशी का मैरिज सर्टिफिकेट बन भी गया और मितान ने उसे उनके घर तक भी पहुंचा दिया। अब एक्ट्रेस चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें वो सरकार की मितान योजना को सराहते हुए ना सिर्फ इस योजना की तारीफ की है, बल्कि सरकार भी आभार भी जताया है। एक छोटे से वीडियो में चित्राशी कहती है, जितनी तेजी से हमारी शादी हुई थी, उतनी ही तेजी से हमारा मैरिज सर्टिफिकेट भी हम तक पहुंच गया है।

सीएमओ ने भी चित्राशी और ध्रुव के इस वीडियो को ट्वीट किया है। सीएमओ ने अपने ट्वीटर पर लिखा है.. हां, हम दिलों को भी मिलाते हैं….आपको बता दें कि पिछले महीने 4 फरवरी को बिलासपुर में एक्ट्रेस की शादी ध्रुव भगवानानी से हुई थी।

चक दे’ फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य से शादी कर ली है. शादी की कुछ तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. साल 2007 में आई शाहरुख की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में चित्राशी ने कोमल चौटाला का रोल निभाया था. इस रोल में चित्राशी को काफी पसंद किया गया था. बता दें, 11 साल लंबे चले रिलेशनशिप के बाद चित्राशी ने बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य से शादी की है. चित्राशी ने एफआईआर सीरियल में इंस्पेक्टर ज्वालामुखी चौटाला का भी किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थीं.चित्राशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे सिंपल वेडिंग करना चाहती थीं. उनकी देहरादून में कोर्ट मैरिज करने की इच्छा थी, लेकिन परिवारवालों की वजह से उन्हें धूमधाम से शादी करनी पड़ी. चित्राशी ने बताया था कि वे शादी में खर्च होने वाले पैसों से दुनिया घूमना चाहती थीं.

Back to top button