छत्तीसगढ़

जवानों से मुठभेड़ में जान बचाकर भागे नक्सली.. 10 लाख के इनामी दंपति गिरफ्तार..

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा में गुरुवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। थोड़ी देर दोनों ओर से चली गोलियों के बाद नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान जवानों ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नक्सल संगठन में डिप्टी कमांडर के पद पर था। आरोपियों के पास से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ गादीरास थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस और डीआरजी जवान संयुक्त रूप से गुरुवार को सर्चिग पर निकले थे। इस दौरान परिया जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। इस दौरान जवानों ने घेराबंदी कर महिला और पुरुष नक्सली को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। पुरुष नक्सली पर आठ लाख और महिला नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार पुरुष नक्सली 8 लाख एवं महिला नक्सली 2 लाख का छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इनाम घोषित है। पुरुष नक्सली प्लाटून नंबर 24 डिप्टी कमांडर 8 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वहीं महिला नक्सली कांगेर घाटी एरिया कमेटी सदस्य 10 वर्षों से सक्रिय थी। ये दोनों नक्सली दंपत्ति दंतेवाड़ा एवं सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल थे।पुलिस ने बताया कि पुरुष नक्सली पीपीसीएम रैंक का है। उनके पास से पिट्ठू बैग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, नक्सल बैनर बरामद हुआ है।  थाना गदीरास क्षेत्र के परिया जंगल पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। डीआरजी और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई थी।

 

Back to top button