
रायपुर
जशपुर में प्रधान पाठक और महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई स्कूल में मिड डे मील का संचालन नहीं करने पर डीईओ ने की है। निलंबित शिक्षकों में प्रधान पाठक और महिला सहायक शिक्षिका शामिल है।
प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अमीरघाट प्रभारी संकुल समन्वयक विकासखंड बगीचा का नाम जवाराम बंजारे और सहायक शिक्षिका का नाम बसन्ती बाई है। जांच में प्राथमिक स्कूल कालिया में मिड डे मिल बंद होना प्रथम दृष्टि सही पाया गया है.




