छत्तीसगढ़

CG- स्कूटी का हैंडल टकराने पर चाकू से हमला..आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मिथुन बंजारे अपने साले के स्कूटी वाहन मे बैठकर दलदलसिवनी पानी फैक्टी जा रहा था. मोवा तालाब मोड के पास सामने से आ रहे डिस्कवर मोटर सायकल के चालक से स्कूटी का हेण्डल से टकरा जाने पर अश्लील गाली गलौच किया।

इतना ही नहीं जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी रोहित बघेल अपने पास रखे बटनदार चाकू से मिथुन बंजारे के कमर मे हमला किया। जिस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द किया है। वही आरोपी रोहित बघेल पिता दल्लू बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू लक्ष्मी नगर मोवा थाना पण्डरी रायपुर को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

 

Back to top button