
रायपुर
कोरबा से इतवारी आ रही गाड़ी नंबर 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के दो कोच डोंगरगढ़ यार्ड के पास पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा डोंगरगढ़ रात करीब 3.42 के आसपास हुआ है. हालांकि 2 घंटे बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई. वहीं राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. हादसे की सूचना मिलते ही रेल्वे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनो कोचों को अलग किया जा रहा है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक ये घटना रात करीब 3.42 बजे हुई, जब कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पहुंची थी कि अचानक डिरेल हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को महाराष्ट्र के गोंदिया में बिलासपुर से नागपुर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए थे। इस टक्कर से ट्रेन की एक बोगी डिरेल हो गई।



