छत्तीसगढ़

CG- कार ने बोलेरो को मारी ठोकर..हवा में उछल कर खेत में पलटी बोलेरो, एक की मौत, चार लोग घायल..

राजिम

डोंगीतराई के पास तेज रफ्तार कार ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मारी. बोलेरो हवा में उछल कर सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. ड्राइवर फरार है. कार सवार  कुथरेल गांव के हैं, जो अस्थि विसर्जन करके वापस लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा पहुंचाया. वहीं गाड़ी में सवार धकोर राम साहू की मौत हो गई है

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो में राजिम पथर्रा निवासी राजिम भक्तिन मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, उनकी पत्नी योगेश्वरी साहू तथा बेल्टुकरी के धकोर राम साहू, छविराम साहू, देविका साहू एवं गिरधारी अपने निजी काम से राजिम से रायपुर जा रहे थे. वे डोंगीतराई के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ी. तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बोलेरो से टकरा गई..

Back to top button