छत्तीसगढ़

सेना के जवानों ने बस कंडक्टर को पिट पिट कर किया अधमरा,उठक बैठक कराया..सीट को लेकर हुआ विवाद..

कोरबा

सेना के जवानों ने निजी बस कंडक्टर को बस से उतारकर लात-घूंसे से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पिटाई की. और उठक-बैठक कराया. घण्टो मारपीट के बाद मामला शांत हुआ. घटना को लेकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम कोंनकोना निवासी सेना में पदस्थ दीवान प्रताप सिंह आर्मो एक दिन पहले सिरमिना जाने के लिए हेमंत बस में चढ़ा था, सीट को लेकर बस कंडक्टर हिरेन्द्र कुमार रजक से विवाद हो गया था. सुबह जब बस सिरमिना बस स्टैंड पहुंचा तो सेवा जवानों ने कंडक्टर को बस से उतारकर  जमकर मारपीट की. इस पूरे घटना को लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है.बस कंडक्टर हिरेन्द्र कुमार रजक की शिकायत पर कोरबी पुलिस ने मारपीट करने वाले सेना के जवान दीवाने प्रताप सिंह आर्मो समेत अन्य कुछ लोगों के खिलाफ जांच कर रही है.

Back to top button