News

मामा ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म..प्रेग्नेंट हुई तो खुला मामला..एक गिरफ्तार..

बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में एक मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया जब पीड़िता प्रेगनेंट हुई तो खुला मामला। घटना तक़रीबन छह माह पुरानी है। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग पीड़िता प्रेग्नेंट हो गयी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना सरकंडा थाने की है।नाबालिग पीड़िता केवल 15 वर्ष की है और कक्षा 9वीं की छात्रा है। दो दिन पहले पीड़िता ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही इसपर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उन्हें पता चला की नाबालिग प्रेग्नेंट है।नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलते ही परेशान परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर आ गए और पूछताछ की।

परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, उसने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी में रहने वाला उसका मामा छबि यादव अपने दोस्त किशन यादव (26) के साथ घर आया था, तब वह घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर रिश्तेदार मामा और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।TI उत्तम साहू ने बताया सोमवार को सरकंडा थाने पहुंची लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को अपनी दीदी के गांव गई थी। उस समय उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसे अकेली पाकर किशन यादव एवं छबि यादव ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी छबि यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Back to top button