छत्तीसगढ़

CG-महिला समिति प्रबंधक से तहसीलदार ने किया रेप..नेवई थाना में अपराध दर्ज होते ही तहसीलदार फरार..

दुर्ग

दुर्ग जिले के नेवई थाने मे एक हाईप्रोफाइल रेप का मामला  सामने आया है । जिसमे एक तहसीलदार पर महिला कर्मचारी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया लेकिन तहसीलदार फरार हो गया है।

तहसीलदार का नाम देवेंद्र कुमार 40 वर्ष है। युवती 35 वर्ष ने थाने में दी शिकायत में बताया कि दुर्ग धमधा ब्लाक के एक ग्राम में समिति प्रबंधक के पद पर है और पांच साल पहले जब तहसीलदार देवेंद्र कुमार लिमतरा में पदस्थ थे, उस दौरान उनकी मुलाकत हुई थी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर तहसीलदार ने शादी का झांसा देकर पिछले कुछ सालों से शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब तहसीलदार से शादी करने की बात करती तो वो कोई न कोई बहाना कर उसे मना करते थे।  तहसीलदार पहल से शादीशुदा है और उसे पिछले पांच सालों से धोखा दे रहा है।युवती ने इसकी शिकायत नेवाई थाने में दर्ज कराई। वर्तमान में तहसीलदार कोटा में पदस्थ है। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 376 के तहतअपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है ।

 

Back to top button