छत्तीसगढ़

राहुल को रेसक्यू टीम किसी भी वक्त बाहर निकाल सकती है..ड्रिलिंग मशीन बन्द, हाथों से खुदाई..राहुल तक पहुंचने टनल से मिट्टी हटाई गई..अस्पताल ले जाने एसपी,कलेक्टर ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया..

जांजगीर

ओपन बोरवेल में फंसे राहुल के रेस्क्यू को लेकर इस वक्त बड़ी खबर है. अब राहुल को  रेसक्यू टीम किसी भी वक्त बाहर निकाल सकती है. जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर अपोलो बिलासपुर अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन एसपी कलेक्टर द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है.

अभी मौसम में हुआ हल्का सा बदलाव हुआ है, तेज आंधी चलने लगी है लेकिन बचाव अभियान उसी गति से जारी है. एनआरडीएफ की टीम के सदस्य मास्क लगाकर पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर रेस्क्यू स्थल पर जाने की तैयारी कर रहे है. अब ड्रिलिंग मशीन फिलहाल बन्द कर दिया गया है .हाथों से खुदाई की जा रही है राहुल तक पहुंचने के लिए टनल से मिट्टी हटाइ गयी .लाईट की व्यवस्था कर आगे की खुदाई पुनः प्रारंभ किया गया है.

 

Back to top button