Newsछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : आरक्षक ने खुद को मारी गोली… पुलिस महकमे में हड़कंप…

दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिला के गिदम थाना क्षेत्र अंतर्गत कारली पुलिस लाइन मे पदस्थ एक आरक्षक नेट सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रधान आरक्षक का नाम दीनबंधु सोलंकी है, जिसने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मार ली है। वही मामले में दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है वहीं मृतक की पत्नी से ही संपर्क साधा गया है। दीनबंधु सोलंकी 2001 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उनके दो बच्चे हैं और दंतेवाड़ा के टेकनार में परिवार सहित रहता था। वह पुलिस लाइन कारली मे पदस्थ था जवान ने ड्यूटी क्षेत्र से दूर सड़क किनारे अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।

Back to top button