
रायपुर
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से हरा दी है. कांग्रेस की जीत में सबसे अहम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा को माना जा रहा है.
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह से जारी थी.यशोदा वर्मा पहले चरण से ही बढ़त लिए हुए हैं, वही जंघेल लगातार पिछड़ते जा रहे थे. जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इधर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है बना रहा अब कांग्रेस की जीत खैरागढ़ में सुनिश्चित हो गई ,कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से हरा दी है.



