बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। जिले के दक्षिण क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। कोन्टा किस्टाराम के जंगलों में नक्सलियों से जवानों की ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। जिसमें अब तक सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।
इस मुठभेड़ में नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं मुठभेड़ स्थल से एके 47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा डीआरजी के जवान मौक़े पर मौजूद एसपी किरण चव्हाण मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सुरक्षाबल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए दो माओवादियों को ढेर कर दिया। सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पूरे इलाके को जवानों ने घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है।



