छत्तीसगढ़

CG NEWS: कल से शुरू होगा कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर.. CM भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ..

रायपुर: छतीसगढ़ में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनेतिक पार्टियां अपने तैयारियों में अभी से जुट गई है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी संभागों में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया था। वहीं अब कांग्रेस विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन से होगा। इस शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। पाटन के बाद प्रशिक्षण का दुसरा सत्र राजधानी रायपुर में 17 जून सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहलुओं समेत अन्य विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।

शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सेक्टर, जोन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा स्तर में प्रशिक्षित कांग्रेसजन बूथस्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

Back to top button